ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का माेबाइल आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चोरी

नई दिल्ली, 20 जुलाई  विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का मोबाइल आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया। आलोक कुमार शनिवार सुबह अयोध्या धाम जाने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दी।

आलोक कुमार कहा, ” पुलिस ने उनसे संपर्क कर यह जानकारी दी है कि सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स उनका मोबाइल चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही चोर पकड़ा जाएगा और उनका मोबाइल बरामद हो जाएगा।

इससे पहले उन्होंने अपने मोबाइल के चोरी होने की जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट कर बताया, “आवश्यक सूचना, आज मैं आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जाने के लिए ट्रेन नं. 22426 वन्दे भारत से सुबह 5.45 पर चला। जिस समय मैं ट्रेन में चढ़ रहा था मेरा मोबाइल फ़ोन चोरी हो गया। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस और नॉर्दर्न रेलवे पुलिस मेरे फ़ोन और दोषी को जल्द ही ढूंढ कर उचित कार्रवाई करेंगे।”

आलोक कुमार ने अपनी शिकायत को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, डीसीपी पूर्वी दिल्ली,सांसद हर्ष मल्होत्रा, गृह मंत्रालय, गृहमंत्री अमित शाह और रेल मंत्रालय को भी टैग किया है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें है। मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। ताकि आरोपित की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके और मोबाइल बरामद किया जा सके। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *