ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

असम के पूर्व मंत्री शरत बरकटकी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

वरिष्ठ नेता तथा असम सरकार के पूर्व मंत्री शरत बरकटकी का रविवार की रात का एक अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से कई रोगों से ग्रस्त थे। शरत को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने शरत के निधन पर शोक जताते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार पूर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने शरत बरकटकी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन के समाचार से वे दुखी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री एक राजनीतिक सहयोगी के रूप में बरकटकी के साथ काम करने के दौरान बहुत सी बातें सीखने को मिलीं। वह एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से असम के राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने घोषणा कि बरकटकी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को भेजे गए अपने शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ राजनेता की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *