ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, मची अफरा तफरी

भोपाल से सोमवार की सुबह निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन में झांसी से गुजरते समय बीना के पास कुरवई केथोरा स्टेशन पहुंचते ही कोच सी-14 में आग लग गई। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझा ली गई। कोच में लगी बैटरी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल आग बुझने के बाद गहन पड़ताल करते हुए करीब चार घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से सोमवार सुबह 5:40 बजे से दिल्ली के निजामुद्दीन के लिए निकली गाड़ी नंबर 20171 वंदे भारत ट्रेन जब बीना के पास कल्हार पहुंची तो कल्हार के स्टेशन प्रबन्धक को ट्रेन के सी-14 कोच से धुंआ निकलता दिखाई दिया। इसके बाद जब देखा गया तो सीट के नीचे से आग धधकने की आवाज आ रही थी। जैसे ही यात्रियों को इस बात की जानकारी हुई तो अफरा तफरी मच गई। आनन फानन ट्रेन को रोका गया। सी-14 कोच में करीब 36 यात्री मौजूद थे। ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आधा-पौन घंटे बाद आग पर काबू पाया।

अधिकारियों की मानें तो आज सुबह गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से निर्धारित समय 05:40 बजे प्रस्थान किया था। कल्हार स्टेशन से गुजरने के दौरान कल्हार के स्टेशन प्रबन्धक को गाड़ी के सी-14 कोच के बैट्री बॉक्स में धुआं निकलता दिखाई देने पर तत्प्रता से इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं कंट्रोल को दी गई। रेलवे प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को कुरवाई केथोरा स्टेशन पर रोक कर जांच की गई और बैटरियों में लगी आग को बुझाया गया। गहन पड़ताल के बाद करीब 4 घंटे बाद खराब बैटरियों को हटाते हुए ट्रेन को रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *