ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुना नदी में बहा महाराष्ट्र का तीर्थ यात्री, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

यहां पर यमुनोत्री नदी में खरादी से आगे महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री यमुना किनारे पूजा करने गये थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वे नदी में बह गए। घटना मंगलवार भोर की है। सूचना पर उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ अभियान चलाया जा रही है, लेकिन अब तक बुजुर्ग तीर्थ यात्री कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया गया कि यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गए। आज तड़के वे यमुना नदी तट पर पूजा करने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे यमुना नदी में बह गए। 60 वर्षीय बुजुर्ग तीर्थ यात्री यमुनोत्री हाइवे पर किसाला गांव के पास घाड़ी तोक में एक होटल में रुके हुए थे।

हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। समाचार भेजे जाने तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *