ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में आज विपक्ष की ओर से संसद की सुरक्षा में हुई चूक का मामला उठाया गया। इस मुद्दे पर उन्होंने हंगामा किया और गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की।

विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित की गई जबकि राज्यसभा पहले 12 बजे और बाद में दो बजे तक के लिए स्थगित की गई। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक-ओ- ब्रायन को राज्यसभा से निलंबित भी किया गया।

लोकसभा में सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षा में चूक की घटना की सभी सदस्यों को एक स्वर में निंदा करनी चाहिए। इस पर सदन में अराजकता फैलाने का कोई औचित्य नहीं है। घटना के बाद अध्यक्ष की ओर से स्वयं जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद सुरक्षा उपाय किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इसी संसद में ऐसा हुआ है। पिछली संसद में भी इस तरह की घटनाएं हम देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *