ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन भारत की सभी भाषाओं में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है। हालांकि, 13वें दिन फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कमजोर रहा है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन भारत की सभी भाषाओं में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म ‘एनिमल’ ने 13वें दिन की कमाई के साथ अब तक कुल 467.84 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, 13वें दिन की कमाई का यह आंकड़ा 12वें दिन से भी कम है। फिल्म ‘एनिमल’ ने 12वें दिन करीब 13 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन अभी भी ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘एनिमल’ की कुल कमाई 757 करोड़ रुपये हो गई है। अब फिल्म 800 करोड़ क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर है।

फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की भारी आलोचना के बावजूद दर्शक फिल्म देखने के लिए उमड़ रहे हैं। इस फिल्म के कई विवादित क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसे देखने के लिए लोग अभी भी सिनेमाघरों में कतार में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *