ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिलीगुड़ी पहुंचे दलाई लामा, बौद्ध भिक्षुओं को देंगे उपदेश

सिक्किम की तीन दिवसीय यात्रा के बाद गुरुवार को सुबह तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा सिलीगुड़ी के सालुगाड़ा इलाके में तेनजिन ग्यात्सो बौद्ध मठ पहुंचे हैं। यहां उनका बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तरिके से स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो सालुगाड़ा बौद्ध मठ में तिब्बती धर्म के बारे में बौद्ध भिक्षुओं को उपदेश देंगे। बौद्ध मठ में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, डुआर्स और पड़ोसी देशों नेपाल और भूटान से लगभग 20 हजार भक्त भी पहुंचे हैं। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और डिप्टी मेयर रंजन सरकार विशेष अतिथि के रूप में मठ में पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर बौद्ध मठ के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *