ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान पर मप्र विधानसभा में हंगामा

भोपाल, 2 जुलाई  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी हाय हाय के नारे लगाए। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

मप्र विधानसभा में मंगलवार को ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान भाजपा विधायक सीताशरण शर्मा ने राहुल गांधी के बयान को आम मर्यादित बताते हुए हिंदू धर्म का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे बहुसंख्यक समाज का अपमान किया है। माफी सिर्फ राहुल को नहीं, पूरी कांग्रेस को मांगनी चाहिए। संविधान की किताब हाथ में लेकर हिलाने से कुछ नहीं होता। इसका ज्ञान भी होना चाहिए।

दरअसल, इसी बात पर भाजपा और कांग्रेस के सदस्य आपस में बहस करने लगे। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है। इस दौरान भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस हाय-हाय.. के नारे लगाए। इसके बाद कांग्रेस ने हंगामा किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के द्वारा उनके बयान को झूठ तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बढ़ते हंगामा को देखकर कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा का बहिर्गमन कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी से कांग्रेस के कई नेता ही असहमत हैं। मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह भी इसमें शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी से इस्तीफे की मांग करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *