ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP News: बागेश्वर बाबा पर भड़के स्वामी प्रसाद, साधु-संतो को कहा आतंकवादी

अक्सर विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। साधु-संतों को लेकर दिए गए स्वामी का ये बयान सियासत में भूचाल ला सकता है। साधु-संतों पर हमलावर हुए स्वामी ने कहा, रामचरितमानस को लेकर बयान देने के बाद उनकी हत्या करने के लिए साजिश रची गई थी। इतना ही नहीं उनका सिर काटकर लाने वालों को 21 लाख, 51 लाख और 51 करोड़ रुपये का इनाम देने तक का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा, इस तरह की घोषणा करने वाले लोग संत नहीं, गेरुआ वस्त्र पहनने वाले आतंकवादी चेहरे हैं। स्वामी ने आगे कहा, देश संविधान से चलेगा किसी बाबा के बयान से नहीं।

गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर भी भड़क गए। उन्होंने कहा, मच्छरों और मक्खियों के भिनभिनाने से बादलों की आवाज नहीं निकल सकती हैं।

स्वामी ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा, हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग, राष्ट्र के दुश्मन व संविधान विरोधी हैं क्योंकि हिंदू राष्ट्र की मांग से जहाँ एक ऒर देश के बंटवारे का फिर से बीज बो रहें हैं, वहीं दूसरी ऒर संविधान विरोधी बात कर संविधान का अपमान भी कर रहें हैं। ऐसे लोगों से देश की जनता को सावधान रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *