October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप मुख्यमंत्री को दी जाएगी मवेशी माफियाओं व इंट्री माफियाओं की जानकारी : सुशांत गोप

किशनगंज,18जुलाई। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशांत गोप ने गुरुवार को यहां कहा कि हाल में हुई कई सड़क दुर्घटनाओं के पीछे ओवरलोड ट्रक, अवैध तस्करी, गो तस्करी एवं सड़क पर इंट्री माफिया व अराजक तत्वों द्वारा मनमानी ही मुख्य कारण है।

बेलगाम अराजक तत्वों के द्वारा बंगाल सीमा पर जल्द से जल्द प्रवेश को लेकर होड़ मची रहती है, वही प्रशासन के द्वारा किसी भी चेक पोस्ट पर सही मापदंड से चेकिंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बढ़ती घटनाएं निश्चित रूप से यह प्रशासन की निष्क्रियता और असफलता है।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जल्द ही बिहार के उपमुख्यमंत्री से मिलकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी भाजपा जिला टीम के द्वारा 18 जुलाई को पटना में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से मिलेगा और जिले में चल रहे इंट्री रैकेट की जानकारी उन्हें देंगें. उन्होंने कहा कि इस पर विराम लगाना आवश्यक है।

जिले में ओवरलोड वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी है। सुत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर एंट्री का खेल जोरों पर चल रहा है। जगह-जगह चाय पान की दुकानों पर एंट्री माफिया के गुर्गे बैठकर विभाग के पहरेदारी करते हैं और ओवरलोड बेडमिसाइल लदे डंपरों को पार करवाते हैं। ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सरकारी राजस्व को प्रतिदिन लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। हैरानी के बात यह है कि मनमाने तरीके से ओवरलोड वाहन को परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एनएच 327ई पर ही खड़ा कर रख देते हैं जो की दुर्घटना को भी दावत दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.