ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्टॉलों के लिए 31 जुलाई तक होगा पंजीयन

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो सितंबर में ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। ट्रेड सेंटर में स्टॉलों का पंजीयन कराने के लिए 31 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई है। उद्योग विभाग के अधिकारी इस मामले में निर्यातकों को जागरूक कर रहे हैं।

मंडलीय उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में प्रदेश निर्यातकों और उद्यमियों के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आगामी 21 सितंबर से 25 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश सरकार इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के सहयोग से संचालित कर रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस ट्रेड शो में नए उद्यमियों को काफी अच्छा मौका दिया जा रहा है। नए उद्यमियों के लिए 15 हजार की दर पर स्टाॅल आवंटित की जाएंगी। स्टाॅलों के लिए अलग अलग रेट सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए हैं। इस ट्रेड शो में अन्य राज्यों के उद्यमियों को नहीं बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *