ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवादा में कार और ऑटो में भीषण टक्कर ,12 गंभीर रूप से जख्मी, 5 रेफर

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पचगावां फ्लाईओवर के समीप सोमवार को एक डिजायर कार ने सवारी से भरी ऑटो में पीछे से जोड़दार टक्कर मार दिया.इस दौरान ऑटो पर सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं 5 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि नवादा के फतेहपुर से सवारी लेकर ऑटो आ रही, तभी नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पचगावां फ्लाई ओवरब्रिज पर अनियंत्रित तेज रफ्तार डिजायर कार ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें ऑटो पर सवार एक दर्जन लोग जख्मी हो गए है.वहीं इस घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया.

घायलों में अकबरपुर और तैयार गांव के निवासी विजय प्रसाद, मुन्नी देवी, मुशहरा, जावेद, शौहर यादव, श्यामली देवी, मेघा कुमारी शामिल है, मौके पर पुलिस की टीम पहुचकर दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया है और पुलिस सभी घायलों को इलाज करवा रही है। हालांकि 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।जिनकी स्थिति बहुत ही नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *