ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP: मुलायम सिंह यादव को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण,अखिलेश यादव ने किया ग्रहण

यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान नेता जी के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्राप्त किया। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुस्कार विजेताओं को नामों की घोषणा हुई थी। उनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव का भी था। वहीं पद्म पुरस्कारों में नेता जी के नाम की घोषणा का जहां समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया था वहीं उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई थी। सपा नेताओं ने कहा था कि मुलायम का कद इससे बड़ा है और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

मुलायम की पुत्रवधू सांसद डिंपल यादव ने भी कहा था कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था। आने वाले समय में हमारी सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए |

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव पास, बुनकर सब्सिडी योजना को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *