October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद ने ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के जरिए लोगों से की मुलाकात

 केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा जालौन पहुंचे और उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क किया। आगामी लोकसभा को देखते हुए भाजपा सरकार ने ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से सरकार की 09 साल की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 09 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी आगामी लोकसभा को देखते हुए विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान को संपर्क से समर्थन नाम दिया गया है। पार्टी के बूथ स्तर नेता से लेकर हाईकमान तक इस अभियान के सहारे लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद भानु प्रताप वर्मा ने अपने लोकसभा क्षेत्र के ग्राम साकिन में लोगों से जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। समाज का हर वर्ग खुशहाल हो रहा है। बिना किसी भेदभाव के योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.