ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित टेलर ने मचाया कहर, दो गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन की मौत

रामगढ़ के छोटू पालू घाटी में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने मंगलवार को कहर बरपा दिया। रांची की तरफ से आ रहे टेलर का घाटी में अचानक ब्रेक फेल हो गया और उसने गड़के मोड़ से आगे बढ़ते ही एक सिलेरियो कार और एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर खुद भी राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर पलट गया।

इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्ति और टेलर पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा लगभग चार अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और उसने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर आक्रोशित लोग बवाल कर रहे हैं। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *