October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किशोरी लाल को अध्यापक संघ की कमान, दूसरी बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला ऊना का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश गौतम व पर्यवेक्षक हाकम राणा की देखरेख में बीआरसी भवन ऊना में संपन्न हुए। यह चुनाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संवैधानिक तरीके से करवाए गए। नई कार्यकारिणी की कमान दूसरी बार डॉ. किशोरी लाल शर्मा को सर्वसम्मति से मिली है।

स्टेट चीफ पैटर्न मनोहर लाल, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट संजीव ठाकुर, जिला पैटर्न सोम लाल धीमान की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पुरानी कार्यकारिणी के तीन साल पूरा हो जाने पर उसे भंग कर दिया गया और नई कार्यकारिणी का संवैधानिक तरीके से गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में डॉ किशोरी लाल को अध्यक्ष, राजन शर्मा को महासचिव, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार को सीनियर वाईस प्रेसिडेंट चुना गया। चुनावी प्रक्रिया का समापन चुनाव पर्यवेक्षक राजेश गौतम के धन्यवाद संबोधन के साथ हुआ। कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में जिला प्रधान डॉ किशोरी लाल शर्मा द्वारा आगामी कुछ दिनों में ही कर लिया जाएगा।

किशोरी लाल ने अपने संबोधन में अध्यापकों के हितों की रक्षा व अधिकारों की लड़ाई के लिए सरकार के साथ वार्ता कर उन्हें हल करने की पूरी कोशिश करने की बात कही है साथ में पुरानी पैशन बहाली के लिये पूरे हाउस में हिमाचल प्रदेश सरकार का सबने धन्यबाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ एवं सहयोग आपेक्षित है , जिससे हम छात्रहित एवं अध्यापक हित से संबंधित सभी समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रख सकेगें।

इस चुनावी प्रक्रिया में अम्ब ब्लॉक के अध्यक्ष रविंदर कुमार एवं प्रवीण कुमार महासचिव, बंगाणा ब्लॉक के अध्यक्ष विनोद कुमार और महासचिव अजय कुमार एवं जोल ब्लॉक के अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं महासचिव सुरजीत सिंह,हरोली ब्लॉक के प्रधान देविंदर कुमार और अशवनी कुमार महासचिव,ऊना ब्लॉक के अध्यक्ष अजय कंवर और सुरिंदर कुमार महासचिव, गगरेट-1 अध्यक्ष संदीप कुमार पुष्करणा और शुशील कुमार जरियाल, महासचिव, वित्त सचिव संजय भाटिया, गगरेट-2 ब्लॉक के अध्यक्ष धीरज दत्त सचिव राकेश शर्मा, वित्त सचिव संजय भाटिया इसके अतिरिक्त विक्रम सैनी, कश्मीर लाल, सुखविंदर, सुरिंदर मोहन, महेश कुमार, तेजिंदर कुमारी, प्रविता शर्मा, अर्चना शर्मा, परमिंदर कौर, दशनीत कौर, अनु संदल चन्दर किरण, बलराज ठाकुर मुख्याध्यापक एवं अन्य साथियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.