ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित सेंचुरी कंपनी में विस्फोट, पांच लोगों की मौत की आशंका

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में स्थित सेंचुरी कंपनी में शनिवार को दोपहर भीषण विस्फोट होने से कम से कम पांच मजदूरों की मौत की आशंका है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को कल्याण स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार सेंचुरी कंपनी में दोपहर करीब 12 बजे अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना के दौरान कंपनी में काम कर रहे कई मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि शहर के तानाजीनगर, शहद गांव, गुलशन नगर, शहद फाटक, धोबीघाट, शिवनेरी नगर के घरों में कंपन महसूस किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही शहद पुलिस थाने की टीम और फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *