ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से अवैध शराब जब्त, पूछताछ जारी

माचलपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम आगरिया-सुंदरपुरा जोड़ के नजदीक लगाए गए चैकिंग पाइंट से बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से प्लास्टिक की केनों में रखी 80 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत 16 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पीपल्याकुलमी के समीप आगरिया-सुंदरपुरा जोड़ पर सोमवार की रात लगाए गए चैकिंग पाइंट से घेराबंदी कर बाइक क्रमांक एमपी 39 एमडब्ल्यू 6675 पर सवार धर्मेन्द्र(28) पुत्र जगदीश कंजर और दिनेश (30) पुत्र रमेश कंजर निवासी कालिकाबे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 80 हजार रुपये कीमती बाइक और 16 हजार कीमत की 80 लीटर कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *