ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुवाहाटी में हेरोइन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

गुवाहाटी में 81.22 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुवाहाटी पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुवाहाटी की बशिष्ठ थाना पुलिस ने राजधानी में एक मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोनों को हेरोइन के साथ खानापाड़ा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राजधानी के नूनमाटी इलाके की निक्की बोड़ो (19) तथा पदुमी गोगोई (50) के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कारोबार से उसके साथ जुड़े हुए और लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *