ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

साल के अंत तक उत्तर 24 पगना में दो नये जिलों का आविर्भाव

मुख्यंंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के मुताबिक इस साल के अंत तक उत्तर 24 परगना में दो नये जिले अस्तित्व में आ जायेंगे। बनगांव और बशीरहाट महकमा को उत्तर 24 परगना जिले से अलग कर अलग जिले बनाये जाएंगे। मंगलवार को नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस साल पूजा के बाद इन दोनों नये जिलों के अस्तित्व में आने की तिथि घोषित कर सकती हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो संभवत: वर्ष 2024 के पहले दिन यानी एक जनवरी से प्रदेश में ये दो नए जिले आधिकारिक तौर पर अस्तित्व में आ जाएंगे।

बनगांव जिले का नाम इच्छामती होगा। इसमें बनगांव, बागदा, गायघाटा और स्वरूपनगर ब्लॉक होंगे। इसके अलावा, बनगांव और गोबरडांगा नगर पालिकाओं को नए जिले में शामिल किया जाएगा। दूसरी ओर बशीरहाट (बशीरहाट) जिले में बदुरिया, हरोआ, मिनाखां, हसनाबाद, हिंगलगंज, संदेशखाली एक और दो नंबर ब्लॉक, बशीरहाट एक और दो नंबर ब्लॉक तथा बशीरहाट और टाकी नगर पालिकाएं शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *