ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाथी के हमले में दो घर क्षतिग्रस्त

 जंगल से निकले एक हाथी ने रिहायशी बस्ती पर हमला कर दिया जिससे दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं, एक घर की चहारदीवारी तोड़ कर हाथी ने भंडारित धान चट कर गया। घटना मेटेली ब्लॉक के मंगलबाड़ी बस्ती इलाके की है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार की देर रात जंगल से एक हाथी निकलकर इलाके में आ गया। उस समय भारी बारिश हो रही थी। हाथी ने सबसे पहले दीपक राय की रसोई पर हमला कर दिया। इसके बाद भंडारित धान को चट कर निकल गया। उसके बाद स्थानीय प्रमिला दास के घर पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर खुनिया दस्ते के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन वन अधिकारियों के आने से पहले ही हाथी वहां से चला गया।

ग्रामीणों ने वन कर्मियों की गश्त के साथ ही सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग ने कहा कि आवेदन करने पर सरकारी नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *