ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बनी में दो हॉट मिक्स प्लांट किए गए सीज

 कठुआ जिले के पहाड़ी सबडिवीजन बनी में चल रहे दो हॉट मिक्स प्लांट को प्रशासन ने अगले आदेश तक बंद करवा दिये है। दरअसल बनी के अमरोता और डाग्गर में पिछले कुछ समय से चल रहे दो हॉट मिक्स प्लांट इलाके में पर्यावरण के लिए खतरा बनते जा रहे थे जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त हो गया था। लोगों का कहना था कि इन हार्ट मिक्स प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुंआ लोगों की सेहत को बिगाड़ रहा है साथ ही क्षेत्र के पर्यावरण को भी दूषित कर रहा है जिसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन से कई वार की।

सोमवार को आखिर प्रशासन गहरी नींद से जाग गया और बनी के अमरोता और डग्गर में चल रहे हॉट मिक्स प्लाटों के ऑपरेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी प्रशासन के इस फैसले को क्षेत्र की जनता ने सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *