October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेपाल में सोना तस्करी मामले में चीन के दो और नागरिक गिरफ्तार

एक क्विंटल सोने की तस्करी मामले में केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने चीन के दो और नागरिकों को ली जियालिन और लु फुयान को गिरफ्तार किया है। इनको रात को दबोचा गया। यह नेपाल से चीन भागने के फिराक में थे। यह जानकारी सीआईबी ने दी।

सीआईबी प्रवक्ता ने बताया कि हिमालय एयरलाइंस के विमान से काठमांडू से कुनमिंग के लिए इमीग्रेशन कराने पहुंचे इनके बारे में जानकारी मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब तक चीन के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.