October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तालाब में डूबने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत

गिरिडीह , 2 अगस्त। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के परसिया पंचायत के कुम्हार टोला में तालाब नुमा गड्डे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे।

जानकारी के अनुसार छोटी पंडित के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और मुकेश कुमार पंडित के छह वर्षीय पुत्र साजन कुमार गुरुवार देर शाम में घर से कुछ ही दुरी में खेल रहे था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब नुमा गड्ढे में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिवार वाले दोनों बच्चों को गड्डे से निकालकर बगोदर के सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां देर रात डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सुबह से ही विभिन्न संगठनों के लोग पीड़ित परिवार के घर जाकर ढांढस बंधाने का काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.