ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में दो बस यात्री की मौत, दर्जनों घायल

जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 कबीर मठ के पास सोमवार की सुबह करीब तीन बजे एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस सवार दो महिला यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गये,जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों में गुमला निवासी जितनी टोपो एवं संध्या केरकटा शामिल है।बस में कुल 52 यात्री सवार थे। यह बस झारखंड के गुमला से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रही थी।

कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ व पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *