ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों की सामूहिक पिटाई

उत्तर दिनाजपुर, 24 जुलाई ।दो नाबालिग छात्राओं का रास्ता रोककर छेड़खानी के आरोप में मंगलवार शाम उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में स्थानीय लोगों ने दो युवकों की सामूहिक पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम नौवीं कक्षा की दो छात्राएं ट्यूशन से घर लौट रही थीं। रास्ते में दो युवकों ने कथित तौर पर रास्ता रोका और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े और आरोपितों की जमके पिटाई कर डाली। इस दौरान आरोपितों की स्कूटी तोड़ दी गई।

इस संबंध में हेमताबाद थाने के आईसी सुजीत लामा ने बताया कि घटना में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना जांच के अधीन है।

वहीं, मंगलवार अपराह्न हुगली जिले में हिन्दमोटर रेलवे स्टेशन पर युवतियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया।

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार युवक युवतियों में सटकर उनके साथ तस्वीर ले रहा था जिसपर वे नाराज हो गईं और मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *