ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने बागराकोर्ट इलाके में बुधवार को अभियान चलाकर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम बरसाई किस्कू (36) और बंधन माझी (40) है। दोनों दार्जिलिंग के रहने वाले है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर एसओजी ने गुप्त सूचना पर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस के मदद से बागराकोर्ट इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी में सवार तीन संदिग्ध को रुकने को कहा, लेकिन तीनों भागने लगा। हालांकि स्कूटी का पीछा कर पुलिस की टीम ने कुछ दूर में पकड़ लिया। जिसमें एक युवक भागने में कामयाब हो गया।

जब पुलिस की टीम ने स्कूटी की तलाशी ली तो उसकी डिक्की से 600 ग्राम ब्राउन बरामद हुआ। जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। वहीं, पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कल यानी की गुरुवार को दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *