ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टीवीएस का इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘टीवीएस एक्स’ लॉन्च, कीमत 2.50 लाख रुपये

दोपहिया वाहन बनाने वाली भारतीय कंपनी टीवीएस मोटर ने नई इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘टीवीएस एक्स’ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बेंगलुरु में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये रखी है। इसकी बुकिंग की शुरुआत हो गई है, जिसकी डिलीवरी नवंबर से अलग-अलग फेज में की जाएगी।

कंपनी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत और विदेशों में युवा आबादी को लक्षित करते टीवीएस एक्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर इस दोपहिया वाहन की शुरुआती कीमत करीब 2.50 लाख रुपये रखी है। यह उच्च-प्रदर्शन बैटरी पैक से लैस है।

टीवीएस मोटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के एन राधाकृष्णन ने कहा कि टीवीएस एक्स स्कूटर 2,49,990 रुपये एक्स-शोरूम बेंगलुरु की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। पोर्टेबल 950 वॉट चार्जर 16,275 रुपये (जीएसटी सहित) पर और तीन किलोवॉट का एक स्मार्ट एक्स होम रैपिड चार्जर भी विकल्प के रूप में मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर के साथ आने वाला यह भारत का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *