ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 6 किसान ट्रॉली के नीचे दबे, दो की मौत

सागर-विदिशा हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद 6 किसान ट्रॉली के नीचे दब गए। इनमें से 2 किसानों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्राली को हटाया गया और दबे लोगों को बाहर निकल गया। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजे बागरोद के पास संस्कार वेयर हाउस के सामने हुआ। यहां अनाज बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली की कतार लगी थी। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे में ट्राली के नीचे छह किसान दब गए। पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे किसानों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। सभी को विदिशा जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत दो को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार का गंभीर हालत में ईलाज जारी है। इधर घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बाद किसानों ने चक्काजाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *