October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जैसलमेर में ट्रेलर व जीप भिड़ंत में चार की मृत्यु व एक घायल

जैसलमेर जिले के फलसुंड थाना क्षेत्र के मदुरासर गांव के पास ट्रेलर और जीप की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

घटना की जानकारी मिलने पर शवों व घायलों को फलसूण्ड के राजकीय अस्पताल में लाया गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फलसूण्ड पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है,तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.