ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोगुन्दा हाईवे पर हादसा, पांच दोस्तों की मौत

उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर उखलियात सुरंग के पास रविवार रात तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जीप में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल युवकों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जीप की गति इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के बाद वह तीन से चार बार पलट गई। जीप में सवार युवकों के सिर और हाथ-पैर बुरी तरह टूट गए।

बेकरिया थानाधिकारी प्रभु सिंह चुण्डावत के अनुसार हादसे में घाटा नाड़ी निवासी मृतक पूना पुत्र पीथा गरासिया (20), मनोज पुत्र राजाराम गरासिया (22), आक्यावड़ निवासी नाथू पुत्र खेता गरासिया (23) और देवला निवासी भीमा पुत्र हकमा गरासिया (25) की मौत हो गई। फिलहाल एक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जीप में सवार पांचों दोस्त थे और गोगुंदा से अपने गांव देवला की ओर आ रहे थे। सभी शराब के नशे में थे।

घटना की जानकारी मिलते ही कोटडा पुलिस डिप्टी रामेश्वर लाल गोगुंदा, थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत और बेकरिया थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही हाईवे एंबुलेंस पहुंची। तीन युवकों के शव बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। दो युवकों के शव गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिवारजनों को सौंपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *