ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची से बेड़ो जाने के लिए कार-जीप के लिए 30 रुपये और मिनी बसों से 50 रुपये लिया जायेगा

राजधानी रांची से पलमा के बीच एनएच-23 पर कल से चलने के लिए टोल लिया जायेगा। एनएचएआइ टोल प्लाजा को 19 अक्टूबर से चालू करेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों से एक निश्वित रकम लेकर टोल पास दिया जायेगा। एनएचएआइ ने विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए टोल दर भी निर्धारित कर दी है।

कार, जीप, वैन या लाइट मोटर व्हीकल से 30 रुपये व उसी दिन लौटने पर 45 रुपये, एक माह में 50 बार सिंगल यात्रा करने पर 1040 रुपये लिये जायेंगे। हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के गुड्स वाहन, मिनी बस से सिंगल यात्रा पर 50 रुपये व उसी दिन वापसी पर 75 रुपये और एक महीना में 50 सिंगल जर्नी करने पर 1650 रुपये देने होंगे।

बस और ट्रक से 105 रुपये व उसी दिन वापसी के लिए 160 रुपये तथा एक महीने में 50 सिंगल जर्नी के लिए 3525 रुपये का पास बनाया जायेगा। थ्री एक्सेल वाणिज्यिक वाहन से सिंगल जर्नी के लिए 115 रुपये व उसी दिन वापसी के लिए 175 रुपये और एक महीने में 50 सिंगल जर्नी पर 3845 रुपये लिये जायेंगे।

एनएचएआइ ने पिस्का मोड़ से पलमा तक फोरलेन सड़क का निर्माण तीन साल पहले कर दिया था। इसमें अभी तक टोल प्लाजा चालू नहीं हो सका था। जमीन की समस्या थी, अब टोल प्लाजा बनने के बाद इसकी वसूली चालू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *