ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त

मणिपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पूर्वी इंफाल, काकचिंग, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, थौबल और पश्चिम इंफाल जिलों के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की और बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए।

अभियान के दौरान पूर्वी इंफाल जिले से 1 असॉल्ट राइफल, 3 एसएमजी कार्बाइन, 1 स्टेन गन, 2 नाइन एमएम पिस्टल, 62 एक्टिव गोलियां, 18 विस्फोटक, 1 कंत्री निर्मित बम लॉन्चर, 2 वारलेस सेट, 2 ट्यूब लॉन्चर, 1 ट्रक लॉन्चर सहित कुल 8 हथियार जब्त किए गए।

इसी तरह चुराचांदपुर जिले में छापेमारी में सुरक्षाबलों ने मैगजीन समेत दो नौ एमएम पिस्टल, स्थानीय रूप से बनी 1 सिंगल बैरल, 12 एमएम बोर की गोलियां, भारी कैलिबर मशीन गन की 21 सक्रिय गोलियां, 1 भारी मोर्टार, देश में बना 1 इम्प्रोवाइज्ड बम और 1 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड जब्त किया।

मणिपुर पुलिस के अनुसार, पांच जिलों में कुल 750 घरों पर छापे मारे गए, जबकि 16 सौ व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *