October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का दस जून से समय बदला

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी में परिवर्तन किया है। 10 जून से यह ट्रेन बदले हुए टाइम टेबल से चलेगी, जिसके लिए रेलवे ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

शेड्यूल के अनुसार हावड़ा प्रस्थान 14:35 बजे, खड़गपुर आगमन 16:08 बजे प्रस्थान 16:10 बजे, टाटानगर आगमन 17:45 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, चांडिल आगमन 18:40 बजे प्रस्थान 18:41 बजे, पुरुलिया आगमन 19:23 बजे प्रस्थान 19:25 बजे, कोटशिला आगमन 20:04 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, मूरी आगमन 20:25 बजे प्रस्थान 20:27 बजे एवं रांची आगमन 22:00 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.