ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर में आग लगने से तीन बहनों की जलकर मौत

रामबन जिले के रामसू में रविवार देर रात एक घर में आग लगने से तीन बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस आग लगने के मामले की जांच कर रही है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही है।

रामबन के उपायुक्त बसीर उल हक चौधरी ने सोमवार को बताया कि रामसू के ताजनिहाल इलाके में बीती रात एक मकान में आग लग गई। मकान की तीसरी मंजिल पर तीन बहनें सो रही थीं। तीनों अचानक घर में लगी आग की लपटों में घिर गईं और सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस अग्निकांड में घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

उपायुक्त चौधरी ने बताया कि मरने वाली तीनों बहनें ताजनिहाल निवासी अब्दुल लतीफ लोन की बेटियां 16 वर्षीय सानिया, 14 वर्षीय बिस्मा और 12 वर्षीय सैका थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *