ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सागरः जिला पुरासत्व संग्रहालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज से

विश्व सगृहालय दिवस के दिवस के अवसर पर सागर में पहली बार प्रदर्शनी और परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज (शनिवार) से आगामी 20 मई तक डफरिन हॉस्पिटल स्थित जिला पुरातत्व संग्रहालय में लगाई जा रही है। इस अवसर पर जिला पुरातत्व संग्रहालय में पुरातत्व सामग्री दान करने वाले तथा पुरातत्व सामग्री संग्रह करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

विश्व संग्रहालय दिवस पर आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न पुरातत्व स्थलों के चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह प्रदर्शनी आज जिला पुरातत्व संग्रहालय के प्रथम तल पर आम जनता के लिये निशुल्क देखने के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर विरासत के संरक्षण में संग्रहालयों की भूमिका पर भी एक परिचर्चा आयोजित की गई है।

जिला पुरातत्व संग्रहालय में जिला सागर के विभिन्न भागों से पुरातन सामग्री संकलित कर प्रदर्शित की गई है। इससे बड़ी संख्या में देवी देवताओं की दो हजार वर्ष से भी अधिक प्राचीन प्रतिमाएं भी शामिल है। सागर में यह पहला अवसर है जब यहां के लोग अपने जिले की विरासत से साथ-साथ देश भर के पुरातत्व स्थलों के दुर्लभ चित्र देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *