ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में रात के समय बढ़ सकता है दो डिग्री तापमान

कानपुर के आस-पास दिन में गर्मी बनी रहेगी और आसमान में ऊॅंचे बादल रहने की वजह से रात में एक से दो डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान है। यह जानकारी मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

डॉ.पांडेय ने बताया कि आगामी पांच दिनों में आसमान साफ रहने के कारण वर्षा नहीं होगी और दिन में गर्मी बनी रहेगी तथा रात के समय एक से दो डिग्री तापमान बढ़ सकता है। मंगलवार को सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 6 प्रतिशत और सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम 47 प्रतिशत रहा और दिन में अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की औसत गति 5.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम रही। जबकि दिन में कानपुर के आस-पास कहीं बारिश नहीं हुई।

देश भर में मौसम प्रणाली।

डॉ. पांडेय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी रेखा 27° उत्तर अक्षांश, 85° पूर्व देशांतर, रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम, बीजापुर, बैंगलोर और 16 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70 डिग्री पूर्व देशांतर से होकर गुजर रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेलंगाना पर बना हुआ है और तटीय आंध्र प्रदेश से जुड़ रहा है। एक और चक्रवाती परिसंचरण लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों पर है। एक ट्रफ रेखा रायलसीमा से कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 14 अक्टूबर को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *