ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

व्यापार मंडल ने नापतोल विभाग के सहयोग से शिविर लगाकर दुकानदारों के उपकरणों को लगाई मोहरें

नापतोल विभाग के सहयोग से उधमपुर व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दुकानदारों के नापतोल के औजारों को विभाग द्वारा मोहरें लगाई गई, जिससे वह आराम से कार्य कर सकें।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी का कहना था कि नापतोल विभाग उनका भरपूर सहयोग कर रहा है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि जिनके नापतोल के उपकरणों पर अभी तक मोहर नहीं लगी वह अपना नाम दर्ज कर दें ताकि अगले शिविर में उनके उपकरणों को मोहर लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *