ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जनता को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास : केशव प्रसाद मौर्य

 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में अटूट विश्वास है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता और जनता तैयार है।

केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार स्वरोजगार सृजन के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में अमृत सरोवर’ योजना के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, सिचाई, कृषि कार्यों को गति दी जा रही है।

प्रदेश में 24461 साइटों को अमृत सरोवर बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें से 16872 चिह्नित साइटों में निर्माण कार्य से शुरू किये गए हैं। वहीं 13898 सरोवरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *