ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

शहर के जटिया मोहल्ला निवासी बारहवीं कक्षा के छात्र ने रविवार सुबह घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जटिया मोहल्ला में किशोर द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में शव को उतारा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। 17 वर्षीय विष्णु बारहवीं कक्षा का छात्र था। छात्र ने रविवार की सुबह उसने 5 बजे घर में कमरे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो कमरे का मंजर देख धक्का लगा। परिजनों ने बताया की विष्णु कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *