ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस से मुक्ति चाहती है देश की जनता : केशव प्रसाद मौर्य

देश के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को मिली शानदार जीत पर उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का डंका बज रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा देश की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो रहा है। चुनावी रामभक्तों को जनता ने सबक़ सिखाया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के मन में मोदी है,मोदी के मन में भारत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा को विधानसभा चुनाव में समर्थन मिला है। देश में कमल की आंधी है,मोदी है तो मुमकिन है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है। केन्द्र सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।सरकारी योजनाओं का फायदा बिना भेदभाव के सबको मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *