ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीन दिवसीय ठाकुरजी का प्राचीन मेला नौ सितंबर से

अहरौरा नगर के सत्यानगंज स्थित श्रीराधा कृष्ण सेवा स्थल समिति मंदिर से ठाकुरजी का प्राचीन तीन दिवसीय मेला नौ सितंबर से प्रारंभ होगा।

मंदिर समिति के मंत्री राजकुमार अग्रहरि ने बताया कि नौ सितंबर को रथ यात्रा मेले का शुभारम्भ होगा। शाम चार बजे श्रीठाकुरजी का सुसज्जित रथ मंदिर प्रांगण से निकलेगा जो विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रस्थान करेगा। पारंपरिक मार्गों से होते हुए देर रात दुर्गाजी पहाड़ पर पहुंचेगा। यहां रात्रि में विराट कजली का आयोजन किया जाएगा। 10 सितंबर को दोपहर दो बजे अहरौरा बांध के पास स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में कुश्ती प्रतियाेगिता आयोजित होगी। इसके बाद रथ दुर्गाजी से चलकर देर रात गोला कन्हैया लाल पहुंचेगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 11 सितंबर की रात रथ श्रीनाथ साहू के निवास पर पहुंचेगा, जहां कजली आयोजन होगा और भोर में रथयात्रा का श्रीराधा कृष्ण मंदिर पहुंच कर समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *