ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

(अपडेट) राजौरी में सेना के शिविर पर हमला, एक आतंकी मारा गया, जवान घायल

राजौरी, 22 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गुंधा इलाके में सोमवार सुबह आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना है। इस दौरान कुछ देर के लिए हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। साथ ही एक नागरिक के हताहत होने की सूचना मिली है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया गया है कि आतंकवादियों ने पहले राजौरी जिले में शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीजी परषोतम के घर पर हमले की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कारण उन्हें इलाके से भागने पर मजबूर होना पड़ा। बाद में उन्होंने सेना की चौकी को निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *