October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षा में कला के उपयोग पर आधारित दस दिवसीय कार्यशाला शुरू

ओपेरा आर्ट सोसाइटी बेगूसराय द्वारा शनिवार से विनोदपुर में शिक्षा में कला के उपयोग पर आधारित दस दिवसीय गहन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है। नाट्य विद्यालय भोपाल और ड्रामेटिक आर्ट से एम.ए. उत्तीर्ण हरिकिशोर ठाकुर इसमें प्रशिक्षण देंगे।

कार्यशाला का उद्घाटन विश्वमाया चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. रमण कुमार झा, बिहार से के फाउंडर निहार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन कुमार, विजय कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी दीपक सिन्हा, रंगकर्मी सिकंदर शर्मा, रंगकर्मी हरिकिशोर ठाकुर एवं शिक्षिका कोमल कुमारी ने ग्रामीणों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर अतिथियों ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में सर्वांगीण विकास करना है। जिससे बच्चों में व्यावहारिक, सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक विकास हो सकें। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में जाकर कला के माध्यम से शिक्षा में विकास करना है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी कला के सभी आयामों को जानें और अपने भविष्य को एक नई दिशा दे सकें।

डॉ. रमण झा ने कहा कि कला से आत्म विश्वास बढ़ता है, संचार में सुधार होता है। भावनाएं मजबूत होती है। रिश्ते को शक्ति मिलती है, अनुशासन को बढ़ावा मिलता है। शैक्षिक प्रदर्शन में वृद्धि होती है, जीवन में लचीलापन आता है। कला की यही सब विशेषताएं कार्यशाला में समाहित है। जिससे प्रतिभागी बच्चे रूबरू होंगे, उसे जानेंगे, समझेंगे और अपने जीवन में उतारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.