October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी (48 वर्ष) का शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अभिनेता के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को पुरसाईवलकम स्थित उनके आवास पर दफनाया जाएगा। उनके निधन की खबर से तमिल फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसक सदमे में हैं।

अभिनेता बालाजी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम की तकरीबन 40 फिल्मों तथा दो टेलीविजन सीरियल में काम किया। तमिल फिल्म वेट्टैयाडु विलायाडु, वाडा चेन्नई और अमुधन में उनकी भूमिका काफी सराही गई। अभिनेता के साथ-साथ बालाजी एक धार्मिक व्यक्ति थे। वह चेन्नई के अवाडी में एक मंदिर का निर्माण करा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.