ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अब हावड़ा में तालिबानी अत्याचार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हावड़ा, 17 जुलाई। अब हावड़ा जिले के करोला इलाके में तालिबानी अत्याचार का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवती पर पैसे चुराने का आरोप लगाकर दबंगों ने उनके माता-पिता और भाई के केश काट लिए और इलाका छोड़ने पर मजबूर कर दिया। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ। हालांकि “हिन्दुस्थान समाचार” वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी तीन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हावड़ा के करोला इलाके में एक गरीब लश्कर परिवार रहता है। उनकी बेटी इलाके के एक घर में नौकरानी का काम करती थी। उसने छह महीने पहले काम करना शुरू किया था। इसी बीच एक युवक के साथ वह भाग गई। जिस घर में वह काम करती थी उसके मालिक ने युवती पर लाखों रुपये और गहने चुराने का आरोप लगाया।

आरोप है कि पहले तो कुछ लोग आए और युवती के माता-पिता से पैसे लौटाने को कहा। बाद में, वे लोग युवती के माता-पिता और भाई को पकड़ कर एक स्थानीय कारखाने में ले जाकर कैद कर लिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि सबके सामने युवती के मां, पिता और भाई के केश काटे गए और उन्हें इलाका छोड़ने का फरमान दिया गया है।

भयभीत लश्कर परिवार करोला छोड़कर लिलुआ के जगदीशपुर में एक रिश्तेदार के घर चला गया। तब से वे लोग लिलुआ में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *