October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तालाब में बदमाशों ने दिया जहर, सारी मछलियां मरी

भागलपुर, 15 जून (हि.स.)। जिले में लोदीपुर थाना क्षेत्र के गुहारिये गांव स्थित चमरिया तालाब में बदमाशों ने जहर दे दिया। जिससे तालाब की सारी मछलियां मर गई। यह तालाब 1 एकड़ 40 डिसमिल में फैला हुआ है।

इस तालाब में छोटे लाल मंडल पिता स्व कंचन मंडल मछली पालन करते हैं। पीड़ित कहते हैं कि विगत 13 जून को रात्रि के करीब 11 बजे मेरे गांव के ही चंदन मंडल, तिरंगा मंडल और इन्द्रदेव मंडल ने मेरे पोखर में जहर दे दिया और भाग गया। देखते ही देखते करीब पांच क्विंटल मछली मर कर किनारे आ गया। वहीं अभी मछली छोटी है तो करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। लेकिन आंकड़ा करीब 10 लाख के पार है।

पीड़ित छोटे लाल मंडल ने इसकी लिखित शिकायत लोदीपुर थाना में किया है। स्थल निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह पहुंचे और संबंधित पदाधिकारियों से बात कर उचित मुआवजे की मांग की। बहरहाल पीड़ित परिवार काफी डरे सहमें है। क्योंकि मछली पालन ही उनका एक मात्र जीविका का साधन है। वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार ने कहा कि जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.