October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विहिप ने स्वामी प्रसाद के हिन्दू विरोधी पर जताया आक्रोश

जिले में शनिवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन मजबूती व पिछले दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए विवादित बयान ‘हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, केवल धोखा है’ पर आक्रोश व्यक्त किया है। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कटु आलोचना करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग किया कि इस नास्तिक हिंदू विरोधी एवं समाज में आपसी घृणा व द्वेष उत्पन्न करने वाले स्वामी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने स्वामी प्रसाद मौर्य की निंदा करते हुए उसे आगरा के पागलखाने में भेजे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म व सनातन दोनों पर्याय हैं जो कि विश्व कल्याण व वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं। हमारी संस्कृति ही हमें जीव हत्या से इस हद तक रोकती है कि पैरों के नीचे एक चींटी भी आने पर रास्ता बदलने की शिक्षा देती है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से शीघ्र हटा देना चाहिए, अन्यथा जो अभी थोड़ा बहुत सपा बची हुई है वह भी शीघ्र ही निचले पायदान पर चली जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता स्वामी राम आसरे आर्य करण सिंह पटेल, शशिकांत मिश्रा श्रवण कुमार शिवाकांत तिवारी संतोष नेता, गजेंद्र मौर्य अर्जुन प्रसाद वैद्य, एसके गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.