ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीएम मोदी के निर्देश पर अयोध्या दौरा रद्द, राम मंदिर का दर्शन करने नहीं जाएंगे भाजपा विधायक

भारतीय जनता पार्टी के बंगाल के विधायकों का आगामी 10 फरवरी को होने वाला अयोध्या दौरा रद्द कर दिया गया है। दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को फोन करके यह दौरा फिलहाल टालने को कहा गया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के भाजपा नेताओं से फिलहाल अयोध्या नहीं जाने को कहा है, क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारी संख्या में लोग अयोध्या मंदिर में उमड़ रहे हैं। रोज ही करीब तीन से चार लाख लोग रामलला के दर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी समूह में रामलला दर्शन के लिए जा रहे हैं और फरवरी महीने में ही अधिकतर संस्थानों का सामूहिक दर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा नेताओं को फिलहाल अयोध्या दर्शन के लिए नहीं जाने की अपील की थी।

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल के सभी विधायकों को अयोध्या दर्शन के लिए वह ले जाने वाले थे, लेकिन फिलहाल पीएम मोदी के निर्देश पर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही पार्टी की ओर से हरी झंडी मिलेगी, वह अपने विधायकों को लेकर अयोध्या रवाना हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *