ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवान्न, लालबाजार और कालीघाट में एक साथ अभियान का ऐलान, ममता के इस्तीफे की मांग पर अड़े शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 28 अगस्त । पश्चिम बंगाल में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नंदीग्राम में आयोजित एक रैली के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक साथ तीन बड़े अभियानों को करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नवान्न, लालबाजार और कालीघाट में एक ही दिन में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन अभियानों का एक ही मकसद होगा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा।

शुभेंदु अधिकारी ने यह बयान तब दिया जब वह अपने विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में बंगाल बंद के समर्थन में एक रैली कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल छात्र समाज के सदस्य सायन लाहिड़ी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त सायन का परिवार हाई कोर्ट में है। हम कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के खिलाफ हाई कोर्ट गए हैं। हम उन्हें कोर्ट में सबक सिखाएंगे। हम सायन के परिवार के साथ हैं। हमें दिखाना होगा कि उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया। हमारे 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अभियानों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि तैयार रहें, एक ही दिन में तीन अभियान होंगे। कौन करेगा, यह जान लीजिए। कब होगा, यह भी जान लीजिए। नवान्न, लालबाजार और कालीघाट अभियान एक ही दिन होगा। हमारा एक ही मकसद है, ममता बनर्जी का इस्तीफा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *